चमोलीसैंण अस्पताल में 5 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

कोटद्वार। हंस फाउंडेशन द्वारा चमोलीसैंण में स्थापित जनरल अस्पताल में 5 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। राजकीय चिकित्सालय सतपुली के प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि सभी पांचों कर्मचारियों को हंस अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है। हंस अस्पताल के डॉक्टर एसएस मिन्हास ने बताया कि अस्पताल को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बार-बार  सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी कर्मचारी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, संभवत किसी मरीज से यह संक्रमण फैला होगा।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *