100 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

100 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। शनिवार को आबकरी विभाग ने जिला अधिकारी/ जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कोटद्वार के विभिन्न्न स्थानों पर दबिश देकर सात स्थानों पर  छापेमारी की। जिसमें अभियुक्त सोनदेव पुत्र सीताराम निवासी गिवाई श्रोत थाना कोटद्वार को 100 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिकारी आनंद सिंह चौहान ने बताया कि अभी फैसला आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। दबिश टीम में आबकारी अधिकारी आनंद सिंह चौहान के अलावा आबकारी सिपाही आशीष नेगी व प्रमोद कुमार मौजूद थे।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *