21 सितंबर से खुलेंगे उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालय, शिक्षा मंत्री ने दिए सचिव को निर्देश

21 सितंबर से खुलेंगे उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालय, शिक्षा मंत्री ने दिए सचिव को निर्देश

 

एनसीपी न्यूज़। उत्तराखंड प्राइमरी के बच्चे अब स्कूल जा सकेंगे। शिक्षा विभाग 21 सितंबर से प्राइमरी स्तर तक  स्कूलों को खोलने जा रहा है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा करने के बाद शिक्षा सचिव को ये आदेश दिए हैं।

आज शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सीएम धामी से मुलाकात की तथा प्राइमरी स्कूलों को खोलने को लेकर चर्चा की। सीएम की सहमति के बाद शिक्षा मंत्री ने सचिव राधिका झा को 21 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोलने के निर्देश दिए। अब 21 सितंबर से पांचवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुल जाएंगे। इसके लिए विभाग जल्द ही गाइडलाइन जारी करेगा।

स्कूल खोलने को लेकर सभी तरह की सावधानियां बरती जाएंगी। प्राइमरी के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसके लिए विभाग उचित गाइडलाइन बना रहा है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *