300 बेड का बनेगा कोटद्वार बेस हॉस्पिटल- डॉ. हरक सिंह, व्यवस्था के लिये दिए 5 करोड़

 

कोटद्वार। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने 100 बेड़ो वाले कोटद्वार बेस हॉस्पिटल को 300 बेडों का करने की घोषणा की है।

तहसील सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बेस हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. बी.सी काला को 5 करोड़ का चेक सौंपते हुए कहा कि इस राशि का इस्तेमाल 300 बेडों के लिए 500 यूनिट का ऑक्सिजन प्लांट लगाने में किया जाएगा।

L

कहा कि जल्द ही अस्पताल में 20 आईसीयू बेड भी स्थापित किए जाएंगे। बताया कि राजकीय बेस  चिकित्सालय को वह एक एंबुलेंस विधायक निधि से दे चुके हैं और दूसरी के लिए उन्होंने सीएमएस पौड़ी को कहा है जल्द ही यह एंबुलेंस भी बेस चिकित्सालय को मिल जाएगी। कहा कि इसके अलावा उन्होंने बेस चिकित्सालय को 250 केएल का ऑक्सीजन प्लांट जनरेटर उपलब्ध कराया  है। इससे पहले भी  वह राजकीय बेस चिकित्सालय को 25 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से दे चुके हैं, जिससे मरीजों का सुचारू रूप से इलाज हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में राजकीय बेस चिकित्सालय पूरे जिले में एक नजीर साबित होगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ अनिल कुमार जोशी, चंद्र प्रकाश नैथानी, राजगौरव नौटियाल, अमित भारद्वाज व प्रेस सचिव सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *