56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों, शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्नेह रोड, कोटद्वार क्षेत्र से एक व्यक्ति देवेन्द्र, निवासी गिंवई सोत, कोटद्वार, को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से कुल 56 पव्वे (Soulmate Whisky – उत्तराखंड ब्रांड) की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को पुलिस द्वारा जब्त कर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
देवेन्द्र पुत्र स्वर्गीय टेकचंद निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी गिंवई सोत थाना कोटद्वार जिला पौडी गढवाल

*बरामदगी*
56 पव्वे Soulmate WHISKY उत्तराखण्ड ब्राण्ड अवैध अग्रेंजी शराब

*पुलिस टीम*
ASi जयपाल सिंह
1- हे0 कां0 58 cp वीर बहादुर
2. होमगार्ड जीतपाल

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *