राज्य में हुई 3 महिलाओं की नृशंस हत्या को लेकर कांग्रेस ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

राज्य में हुई 3 महिलाओं की नृशंस हत्या को लेकर कांग्रेस ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को स्थानीय जनता के साथ कांग्रेसियों ने कांग्रेस की पूर्व पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत की अगुआई में स्थानीय जनता एवं कांग्रेसियों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने के कृत्य और “हेट स्पीच” पर अकुंश लगाने विषयक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड शासन को प्रेषित किया।
ज्ञापन के एक मांग में कहा गया कि विकास नगर दून, देहरादून और ऋषिकेश में लचर कानून व्यवस्था के चलते 03 महिलाओं की नृशंस हत्या की गई है, देहरादून में तो युवती ने पूर्व पुलिस को संभावित खतरे से आगाह कर दिया था। इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए शासन प्रशासन को आवश्यक उपाय करने चाहिए।
ज्ञातब्य है कि लचर कानून व्यवस्था के चलते ही NCRB (नेशनल क्राइम रिसर्च ब्यूरो ) की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराधों की दृष्टि से हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले स्थान पर पहुंच गया है।
दूसरी मांग में कहा गया कि कोटद्वार में हालिया घटनाक्रम में 31 जनवरी को सैकड़ों हुड़दंगियों द्वारा सामाजिक सद्भावना की मिसाल बने युवक दीपक कुमार को गालीगलोज, अभद्रता के साथ हमला किया गया है। इन सभी हमलावरों पर शक्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, साथ दीपक और साथियों पर दर्ज मुकद्दमा वापस लिए जाय।
एक अन्य मांग में कहा गया है कि CSOH (सेंट्रल फॉर स्टडी ऑफ ऑर्गेनाइजेशन हेट ) की एक रिपोर्ट में 71 (एकतर) “हेट स्पीच” के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हेट स्पीच में देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गए हैं, जब कि बर्ष 2025 में कुल 1318 (एक हज़ार तीन सौ अठारह) दर्ज की गयी हैं। प्रमुख हेट स्पीच “लव जेहाद”, “लैंड जेहाद”, “थूक जेहाद” जैंसे गैरकानूनी शब्दावली को माना गया है, इस पर रोक लगे और कानूनी शब्दावली का प्रयोग हो।
महामहिम से निवेदन किया गया है कि प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, महिला अत्याचारों में अभिवृद्धि, सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाली घटनाओं एवं “हेट स्पीच” पर अंकुश लगाने हेतु प्रदेश सरकार को निर्देशित करने का कष्ट कीजियेगा, जिससे बिवरणित घटनाओं पर रोक लग सके, अन्यत: की स्थिति में कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाएगी।
रंजना रावत के नेतृत्व में भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में पाती राम ध्यानी (वरिष्ठ कांग्रेसी) प्रेम सिंह पयाल, बलबीर सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती गोकुल सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, परमानंद, चन्द्र मोहन सिंह रावत, रीता देवी (पार्षद) प्रदीप नेगी, आशा राम, जावेद हुसैन, मदन सिंह नेगी, डा.विनोद नेगी, जितेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *