डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 13 वें दिन भी रही जारी, शासन से वार्ता के बाद भी नही बनी सहमति

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 13 वें दिन भी रही जारी, शासन से वार्ता के बाद भी नही बनी सहमति

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले शनिवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स ने 27 सूत्रीय माँगो को लेकर लगातार तेरहवें दिन भी हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया।

महासंघ के पौड़ी जिला अध्यक्ष कौशिद अली ने एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि शासन ने माँगो के सम्बंध में उनको 2 व 3 अप्रैल को वार्ता के लिए बुलाया था जिसमें कुछ माँगो पर तो सहमति बनी है लेकिन कुछ माँगो पर सहमति बनना अभी बाकी है। कहा कि जब तक सभी माँगो पर सहमति नही बन जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इं० महासंघ के जनपद अध्यक्ष पौड़ी इं० कौशिद अली, इ० आशीष असवाल शाखा अध्यक्ष कोटद्वार, इ० तेजेन्द्र रावत शाखा सचिव कोटद्वार, इं० मुनीश बावरा मण्डल सचिंव गढवाल सिचांई सघं, इं० दीपेन्द्र रावत जनपद अध्यक्ष लो०नि०वि०, इं० विकास कौशिक, इं० सत्येन्द्र, इं० सुनीता इं० भानु गैरोला, इं० विवेक गुसाई इं० अंकित तिवारी, इं० अंकित रावत, इं० महेश काला, इं० जिले सिंह, इं० विजय लक्ष्मी, इं० रेशमा बानू इं० अजीत गुसांई, इं० जैनेन्द्र, इं० पूनम, इं० किशोर कोठारी, इं० शकु, इं० कुलदीप पाल इं० सुमित कुमार सैनी, इं० सुमन, इं० दीपिका सैनी, इं० जावेद अंसारी, इं० सुर्यप्रकाश, इं० जितेन्द्र एंव अन्य अभियन्त्रण विभागों के समस्त अभियन्तागण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *