आर्य समाज कोटद्वार के 74वें वार्षिकोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग

आर्य समाज कोटद्वार के 74वें वार्षिकोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार के ध्रुवपुर स्थित आर्य समाज कोटद्वार के 74वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आर्य समाज सदैव से समाज में जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक सुधारों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनें।

अपने संबोधन में उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा, समानता और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जो आंदोलन शुरू किया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी से महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अध्यक्षता आनंद प्रकाश अग्रवाल, पार्षद नेत्र मोहन असवाल, पार्षद सोनिया असवाल, राजपाल निर्मला, जगदीश राठी, डॉ. हर प्रसाद शास्त्री, मनमोहन सिंह, सुधीर खंतवाल, हरि सिंह पुंडीर एवं संजू द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *