खण्डूडी दीवान महासभा के स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों, महिलाओं एवं संरक्षक मंडल का हुआ सम्मान

खण्डूडी दीवान महासभा के स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों, महिलाओं एवं संरक्षक मंडल का हुआ सम्मान

एनसीपी न्यूज़। देहरादून। खण्डूडी दीवान महासभा द्वारा रविवार को इंडियन अकैडमी स्कूल, देहरादून में स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खण्डूडी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर महासभा द्वारा संरक्षक मंडल के सदस्यों का सम्मान किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समाज की महिलाओं का सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का भी सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण तथा मनीष खण्डूडी उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के विकास में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक सहभागिता की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए तथा खण्डूडी समाज की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में खण्डूडी दीवान महासभा के अध्यक्ष  नरेश खण्डूडी, उपाध्यक्ष  गजेन्द्र खण्डूडी, महासचिव  गौरव खण्डूडी, वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी  रामलाल खण्डूडी, मुख्य प्रवक्ता  सुरेश खण्डूडी, कोषाध्यक्ष  वीरेन्द्र दत्त खण्डूडी, संगठन सचिव सचिन खण्डूडी,  विपिन खण्डूडी, वरिष्ठ पत्रकार  प्रमोद खण्डूडी सहित महासभा के समस्त पदाधिकारी, संरक्षक मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खण्डूडी बन्धु उपस्थित रहे।

आत्मीयता सम्मेलन में गाँव जसपुर, कड़ीसौड़ (टिहरी), नाकोट, डिम्मर, खण्डूडा (जनपद चमोली) तथा कवीरीली (जनपद पौड़ी गढ़वाल) सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए खण्डूडी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *