प्रतिभा अध्यक्ष तो वीना बनी रोटरी क्लब की सचिव

प्रतिभा अध्यक्ष तो वीना बनी रोटरी क्लब की सचिव

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे श्रीमती प्रतिभा गुप्ता अध्यक्ष व वीना रावत सचिव बनायी गये । नई कार्यकारिणी 1 जुलाई 2026 को अपना कार्यकाल ग्रहण करेगी।
जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल चन्द्र बंसल ने बताया कि वर्ष 2026 – 2027की नई कार्यकारिणी मे अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय कुमार सचिव वीना रावत, उपसचिव राजेश गुप्ता ,कोषाध्यक्ष धनेशअग्रवाल, सार्जेंट आर्म्स नितिन अग्रवाल,क्लब काउंसलर वाई पी गिलरा ,क्लब ट्रेनर अनीत चावला , क्लब कॉर्डिनेटर कुलदीप अग्रवाल, क्लब एडमिन शरत चन्द गुप्ता , अध्यक्ष (2027- 2028) मनोनीत डी पी सिंह बनाये गए । इनके अलावा अमित अग्रवाल क्लब सर्विस ,संजीव अग्रवाल वोकेशनल सर्विस , मनीषअग्रवाल सामुदायिक सर्विस , ज्योति स्वरूप उपाध्याय यूथसर्विस , कमल गुप्ता रोटरी फाउंडेशन सर्विस ,अनिल कुमार भोला अर्न्तराष्ट्रीय सर्विस ,अनुराग अग्रवाल वाटर कर्न्सवेशन सर्विस ,गोपाल बंसल पब्लिक ईमेज सर्विस ,सचिन गोयल सोशल मीडिया सर्विस , अशोक अग्रवाल मेम्बरचिप डवलपमेंट सर्विस ,गुरूबचन सिंह डिजीज प्रिवेंशन एण्ड ट्रीटमेंट सर्विस व विपिन बक्शी व डा• विजय मैठानी अंगदान सर्विस के निदेशक बनाये गये । वर्ष 2026-2027 के लिये मण्डल 3100 की मण्डलाध्यक्ष पायल गौड़ होगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने क्लब के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष बनना केवल औपचारिकता नही है बल्कि सेवा , समर्पण व सामाजिक सरोकारो के नवीन संकल्प का जीवंत उद् धोश बनकर सामने आना है । उन्होने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नही बल्कि उन लोगो तक पहुंच बनाना है जो संसाधनो के अभाव मे जीवन की वास्तविक आवश्यकताओ से दूर रहते है ।नवनियुक्त सचिव वीना रावत ने क्लब की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
इस वर्ष स्कूलो मे कम्प्यूटर, वाटर कूलर, सैनिटरी नैपकिन मशीने देना, स्वास्थ्य शिविर,रक्तदान शिविर, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा सम्बंधित कार्य व अंगदान महादान पर जागरूकता करके समाज मे स्थायी परिवर्तन लाने का तथा समाज मे ठोस कार्य करते हुए रोटरी के उद्देश्यो को जनमानस मे उतारने का हर संभव प्रयास किया जायेगा ।
इस अवसर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल ,वाई पी गिलरा, विपिन बक्शी, गोपाल बंसल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनिल भोला, डी पी सिंह, प्रतिभा गुप्ता ,वीना रावत, राजेश गुप्ता ,कमल गुप्ता ,नितिन अग्रवाल,डाॅ• विजय मैठानी इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *