भारत विकास परिषद ने प्राथमिक विद्यालय में किया कन्या पूजन

भारत विकास परिषद ने प्राथमिक विद्यालय में किया कन्या पूजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार की महिला विंग के तत्वावधान में नवरात्रो के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में कन्या पूजन व कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं के लिए भोजन व्यवस्था छोले ,पूरी, हलवा और उपहार स्वरूप कॉपी, पेंसिल ,केला, फ्रूटी, आदि दी गई।
प्राथमिक विद्यालय न•1 के परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ प्रान्तीय संयोजक पर्यावरण श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होने नवरात्रो पर प्रकाश डाला।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता ध्यानी व महिला संयोजिका श्रीमती बीना मित्तल ने विचार व्यक्त किये ।
इस अवसर पर 32 बालिकाओ का पूजन किया गया तत्पश्चात उनको भोजन ( छोले ,पूरी, हलवा ) कराया गया और उपहार स्वरूप कॉपी, पेंसिल ,केला, फ्रूटी, आदि दी गई।
महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती बीना मित्तल द्वारा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता ध्यानी ,शिक्षिका सुधा ध्यानी एवं सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद कण्वनगरी कोटद्वार शाखा की महिला सहभागिता- बीना मित्तल, प्रान्तीय पर्यावरण संयोजिका मिनाक्षी शर्मा, पर्यावरण संयोजिका शीला कुकरेती, सम्पर्क संयोजिका रीता जखमोला, संस्कार संयोजिका निधि गुप्ता, सीमा अग्रवाल, राजकमल माहेश्वरी, सुनीता अग्रवाल, सुनीता ऐरन, वीना कुकरेती, रिंकी अग्रवाल,सुधा ध्यानी उपस्थित थी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *