आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोटद्वार में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोटद्वार में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। आगामी त्योहारों दशहरा, दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र झंडा चौक, लाल बत्ती चौक एवं बद्रीनाथ मार्ग सहित नगर के प्रमुख मार्गों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा दीपावली एवं अन्य त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने, अराजकता फैलाने अथवा कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। ऐसे किसी भी कृत्य में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पौड़ी पुलिस की अपील: त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *