अलविदा जुमा की नमाज सड़क पर नही होगी अता

अलविदा जुमा की नमाज सड़क पर नही होगी अता

एनसीपी न्यूज़। चारधाम यात्रा को देखते हुए ईद उल फितर पर अलविदा जुमा की नमाज सड़क पर अता नही की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के कार्यालय में गुरुवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी मस्जिदों के अध्यक्ष व प्रबंधकों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में अलविदा जुमा की नमाज पर चर्चा की गई जिसमें यह चिंता जताई गई कि यदि सड़क पर जुमा की नमाज अता की गई तो इससे चारधाम यात्रा प्रभावित होगी। सभी मस्जिदों के अध्यक्ष व प्रबंधकों ने आस्वासन दिया कि वह अलविदा जुमे की नमाज का अलग से प्रबंधन करेंगे। इस अवसर सीओ कोटद्वार व कोतवाल विजय सिंह आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *