बच्चों ने लिया पृथ्वी की सुरक्षा का संकल्प

बच्चों ने लिया पृथ्वी की सुरक्षा का संकल्प

एनसीपी न्यूज़। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया कोटद्वार द्वारा बच्चो को पृथ्वी दिवस के महत्त्व के बारे में बताते हुए उन्हें पृथ्वी की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। संस्था के संस्थापक अमित सैमुएल ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। दुनिया-भर में पृथ्वी को बेहतर बनाने के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

बताया कि किस तरह से हम अपनी पृथ्वी को संरक्षित कर सकते है, हमारे जीवन में जल का क्या महत्त्व है, जल को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए, और पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन है।  इस अवसर पर बच्चों को सफाई के महत्व के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर  बच्चो द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के पोस्टर भी बनाये गए व वृक्षारोपण भी किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *