भारी पड़ा सेल्फी का शौक, बाल बाल बची लड़कियों की जान


छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिकनिक मनाने गई युवतियों के लिए सेल्फी की चाहत ने जान को ही मुश्किल में डाल लिया। 

दरअसल, 6 लड़कियां छिंदवाड़ा की पेंच नदी घूमने गई थी जहां 2 बहनें सेल्फी लेने के चक्कर में नदी के बीच में चली गई। अचानक पेंच नदी में बाढ़ आ जाने से दोनों बहनें फंस गई। फिर पुलिस और गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद बहनों का रेस्क्यू किया और बाहर निकाला और दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया।

जुन्नारदेव के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) एस के सिंह ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम बेलखेड़ी के पास पेंच नदी के क्षेत्र में जिला मुख्यालय से दो युवकों और सात लड़कियों का दल गुरुवार को पिकनिक मनाने निकला था। वे सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक फॉल का पानी बढ़ गया। पांच लड़कियां और एक युवक तो बढ़ते पानी के बीच निकल आया, मगर दो लड़कियां बीच में ही फंस गईं। साथ ही एक युवक पानी के बहाव के साथ बहकर सुरक्षित निकल आया।

सिंह ने आगे बताया कि लड़कियों के पानी के बीच फंसे होने की जानकारी मिलने पर राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे इन दोनों लड़कियों को सुरक्षित निकाला जा सका।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *