चलती बस में युवक की मौत

 

कोटद्वार। कोटद्वार से पौड़ी जा रही रोडवेज की बस में एक युवक की फोन में बात करने के दौरान मौत हो गई । यात्रियों के अनुसार युवक फोन में बात कर रहा था इसी दौरान विस्फोट हुआ। चालक से मिली जानकारी के अनुसार जब बस भदालीखाल के  पास जा रही थी तो अचानक बस में विस्फोट हुआ उसने पीछे मुड़ कर देखा तो एक युवक बुरी तरह घायल होकर बस की फर्स पर गिर हुआ था। उसने बस को पीछे मोड़ा और युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा  पहुँचाया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया जहां डॉक्टरों ने  उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शिव सिंह रावत उम्र 35 पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम कोटा , थलीसैंण के  रूप में की है, पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। पुलिस मौत के कारणों की तफ्तीश में जुट गई है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *