चिन्यालीसौड़ ब्लाक में बादल फटने से दहशत में ग्रामीण

 

उत्तरकाशी। सोमवार को चिन्यालीसौड़ ब्लाक के ग्राम पंचायत कुमराडा में अतिवृष्टि के कारण बादल फट गया जिससे आसपास के गांवो में दहशत का माहौल है। अतिवृष्टि की वजह से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, मौके पर मौजूद राजस्व उपनिरीक्षक कुसुम पंवार ने बताया कि बारिश का पानी घरों में घुस गया है, इस दौरान तीन मवेशियों के बहने की सूचना है। नायब तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मौके पर राहत बचाव का कार्य जारी है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। सड़क पर मलबा आने की वजह से प्रशासन की टीम पैदल ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *