देवभूमि को बचाने के लिए भाजपा जरूरी – योगी

देवभूमि को बचाने के लिए भाजपा जरूरी – योगी

 

एनसीपी न्यूज़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटद्वार पहुँच कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि यदि देश व देवभूमि उत्तराखंड को बचाना है तो भाजपा की सरकार बनानी होगी। कांग्रेस के युवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि वो आजकल हिन्दू की परिभाषा देते फिर रहे हैं जबकि सच यह है कि उनके परिनाना अपने आप को एक्सीडेन्टल हिंदू कहते थे।

उन्होंने कहा कि उनका उत्तराखंड से घर का नाता है। इसलिए उन्होंने कोरोना काल मे उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के युवाओं को जो राज्यों के बाहर फँसे थे उनको वहाँ से निकालकर अपने घर भेजा है। कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो उसे केन्द्र से पूरा सहयोग मिलेगा और राज्य के विकास को गति मिलेगी।

योगी को सुनने उमड़ा जनसैलाब

कोटद्वार में योगी को सुनने के लिए लोग सुबह से ही मालवीय उद्यान पहुचने लगे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पंडाल में जगह नही थी। इसलिए लोग सड़कों में ही जम गए। जिनको सड़कों में जगह नही मिली वो आस-पास की बिल्डिंग में चढ़कर योगी का भाषण सुनने लगे।

विपक्ष के माथे पर शिकन दे गए योगी

योगी की रैली से जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। वहीं विपक्ष के माथे पर इस भीड़ से शिकन पैदा हो गई है। अब तक जहाँ विपक्ष मजबूत दिख रहा था, वहीं इस रैली के बाद शायद अब उसकी राह उतनी आसान नही रह गई है जितनी कि अब तक लग रही थी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *