धूमधाम से मना गुरु नानक जी का प्रकाश वर्ष

धूमधाम से मना गुरु नानक जी का प्रकाश वर्ष

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार में स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी द्वारा गुरुनानक देव जी के 552वे प्रकाश वर्ष को धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी उपस्थित रहे। अपने संबोधन उन्होंने कहा है की गुरु नानक जी आस्था के प्रतीक हैं और सिख समुदाय का सेवा भाव व समर्पण पूरे देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिये प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आनंद लिया और गुरु नानक जी से आशीर्वाद लिया की सदैव उन पर अपनी कृपा बनाए रखें।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष  महेंद्र सिंह जी ने कहा कि  उनका प्रयास  सदैव गुरु नानक जी के आदर्शों पर चलकर सिख समाज की उन्नति का कार्य करना है एवं सदैव जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा करना है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा कमेटी द्वारा कोरोना काल में में भी कमेटी द्वारा जनता की निस्वार्थ भाव से एवं सेवा भाव से सेवा की गई एवं आगे भी निस्वार्थ भाव सेे कमेटी कमेटी द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों के सेवा की जाएगी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *