दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित अन्य शहरों में बढ़े CNG के दाम, शुक्रवार सुबह से बढ़ी हुई कीमतें लागू

CNG PRICE Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में सीएनजी कीमतों में बदलाव किया गया है। दिल्ली में कीमतों में 80 पैसे प्रति किलो की बढ़त की गई है। वहीं नोएडा ग्रेटर नोएडा में कीमतों में 90 पैसे प्रति किलो की बढ़त हुई है। नई कीमतें 10 जुलाई की सुबह से लागू होंगी। कीमतों में बढ़त अंतर्राष्ट्रीय बाजार के आधार पर तय की गई हैं।

 

नई कीमतों के मुताबिक दिल्ली में अब सीएनजी 43.8 रुपये प्रति किलो कीमत पर मिलेगी। पहले दिल्ली में ये दर 43 रुपये प्रति किलो थी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 49.65 रुपये प्रति किलो की दर पर मिलेगी। पहले यहा सीएनजी की दर 48.75 रुपये प्रति किले थी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *