गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत

गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत

 

एनसीपी न्यूज़। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा बमराड़ी में गुलदार ने एक ग्रामीण को मार डाला।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक ग्रामीण सुबह शौच केे लिए घर से जंगल की तरफ निकला था। इस दौरान गुलदार ने उन्हें शिकार बना डाला। बमराड़ी ग्राम सभा के अंतर्गत ग्राम माला भैंसोड़ा, पट्टी सावली, निवासी 38 वर्षीय युवक दिनेश चंद्र ढौडियाल गांव के निकट जंगल में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे शौच को गए थे। इसी दौरान उन पर गुलदार ने हमला किया। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश की जहां जंगल में उनका क्षतविक्षत शव बरामद हुआ।

बमराड़ी के ग्राम प्रधान सुरेंद्र ढौंडियाल के मुताबिक वन विभाग को सुबह ही सूचना दे दी गई। हमले से आसपास के गांवों के लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग के मौके पर पिंजरा लगाने के साथ ही मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार इस हमले के बाद आदमखोर की श्रेणी में आ गया है और उसे जल्द से जल्द मारना ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। फ़िलहाल वन विभाग कार्रवाई कर रहा है और अभी गुलदार को आदमखोर घोषित नहीं किया गया है।

 

 

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *