गुलदार ने मासूम पर किया हमला- मौत

गुलदार ने मासूम पर किया हमला- मौत

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम गोदीबड़ी  में गुलदार ने एक चार वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। दुगड्डा रेंज के रेंजर किशोर नौटियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम गोड़ीबड़ी निवासी चन्द्रमोहन डबराल की 4 वर्षीय पुत्री आकांशा गाँव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी तभी अचानक घात लगाये गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों द्वारा  शोर  करने पर गुलदार बच्ची को छोड़ कर भाग गया। घायल आकांशा को दुगड्डा हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉॉक्टरों ने उसे मृत  घोषित कर  दिया। वन विभाग ने गुलदार के हमले के बाद से गांव में  पिंजरा लगाने के आदेश दे दिए हैं ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *