जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल

 

एनसीपी न्यूज़। जम्मू कश्मीर की साजियान पोस्ट पर तैनात उत्तराखंड निवासी 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान मनदीप नेगी (23) बिजली गिरने से शहीद हो गए। वे पौड़ी जिले के निवासी थे। शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।

शनिवार को पैतृक घाट पर सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप के शहीद होने की खबर से उनके घर में मातम छा गया है। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वह पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे। घर में मनदीप की शादी की तैयारी चल रही थी। माता, पिता कोई शुभ मुहूर्त देखकर शादी का दिन तय करने वाले थे। बेटे की मौत की खबर से पिता सत्यपाल सिंह और मां आनंदी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता सतपाल का कहना है कि रोज शाम मनदीप का फोन आता था। बृहस्पतिवार को उसका फोन नहीं आने से वे कुछ आशंकित तो थे। लेकिन उन्हें मनदीप की शहादत की खबर मिलेगी, यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था। उनका कहना है कि बेटे की शहादत का गम तो जीवन भर रहेगा, लेकिन उन्हें अपने बेटे के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *