खुशखबरी, कोविशील्ड की 1 लाख डोज पहुंची उत्तराखंड, 18 से 44 वर्ष के लोगों का 10 मई से होगा टीकाकरण

 

एनसीपी न्यूज। शनिवार का दिन 18 से 44 वर्ष के उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल कोरोना वैक्सीन  की 1 लाख डोज आज देहरादून पहुंच चुकी हैं, जिनसे 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन होगा। यह टीकाकरण 10 मई से शुरू होगा।

कोविशील्ड वैक्सीन की 1 लाख डोज़ शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे इंडिगो विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची, जिन्हें सीधे चंदर नगर में कोल्ड स्टोर में सुरक्षित-संरक्षित कर दिया गया है।। PM नरेंद्र मोदी ने 1 मई से 18-44 साल के लोगों के लिए टीके का ऐलान किया था। उत्तराखंड में 50 लाख लोगों को ये टीका लगना है। लेकिन वैक्सीन उपलब्ध न होने से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण राज्य में शुरू नहीं हो पाया था, जबकि कई प्रदेशों में इसे शुरू कर दिया गया है।

स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी के मुताबिक युवाओं के लिए 10 मई से वैक्सीनेशन शुरू किया जायेगा। टीके निर्धारित स्थानों पर ही लगाए जाएंगे। कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर रिजिस्ट्रेशन कराना होगा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *