कोरोना प्रसार को देखते हुए सरकार हुई सख्त

 

देहरादून। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने नियमों में सख्ती करना शुरू कर दिया है। राज्य में बाहर से आने वालों के लिए जहाँ अब कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गयी है , वही  अब शादी में भी केवल 100 लोग ही  शामिल हो सकेंगे। रविवार को कोरोना रोकथाम समीक्षा बैठक में फैसला किया गया कि कोरोना रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाये जाएंगे। जिसके तहत अब मास्क न पहनने वालो का  200 के बजाय 500 का चालान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य के बॉर्डर पर अधिक चेकपोस्ट बनाने का भी निर्णय लिया गया। दवाइयों की ब्लैकमार्केटिंग न हो इस पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *