कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 लोग कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 लोग कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

 

कोटद्वार।  कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर 34 के उदयरामपुर नायवाद में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना संक्रमण के चलते जहां मौत हो गई, वही एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मंगलवार को वार्ड नंबर 34 में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई, जो कि घर पर परिवार के साथ आइसोलेट थी। बुजर्ग महिला की 17 मई को कोरोना जांच की गई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात की दृष्टि से उक्त मृतक बुजुर्ग महिला के परिवार और अंतिम संस्कार में सम्मिलित लोगों और आस-पास के लोगों की कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कैंप लगाया गया, इस दौरान 50 मीटर के दायरे में 26 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गयी। इस दौरान एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बता देे कि इससे पहले भी इलाके में कई लोग पॉजिटिव पाये गए हैं। जिसको देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग इस जगह को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर रहा है।

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *