कोटद्वार नगर निगम नही लेगा कोई भी शुल्क

कोटद्वार नगर निगम नही लेगा कोई भी शुल्क

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी के द्वारा आहूत की गयी पार्षदों की अनौपचारिक बोर्ड बैठक में व्यावसायिक शुल्क सहित किसी भी प्रकार की शुल्क वसूली न लिये जाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम में आयोजित अनौपचारिक बोर्ड बैठक में पार्षदों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि वर्तमान में व्यापारियों सहित जनता पर थोपे जा रहे व्यावसायिक शुल्क वसूली आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है, जिसमें बोर्ड के समस्त पार्षदों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया है, इसके अलावा भवन निर्माण के लिए लिये जा रहे अनापत्ति प्रमाण पत्र के नाम से लिये जा रहे चार हजार की धनरशि को घटाकर एक हजार कर दी गयी है, नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में व्यापारियों सहित आम जनता अभी कोरोना जैसे संक्रमण काल से उभर नहीं पायी है, कि अब फिर से ओमीक्रोन जैसी जानलेवा बीमारी पनपनी शुरू हो गयी है, जिससे आम आदमी सहित व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। अनौपचारिक बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी, कर अधिकारी उत्तम सिंह नेगी सहित पार्षद गीता नेगी, विपिन डोबरियाल, अमित नेगी, अनिल रावत, अनिल नेगी, नईम अहमद, सुखपाल शाह, जगदीश मेहरा, कुलदीप काम्बोज, रोहणी देवी, बीना देवी, विजेता रावत, पिंकी रावत, सोनिया नेगी, गिंदी दास, अनीता मल्होत्रा, कवित्ता मित्तल, सूरज प्रसाद कांति, प्रवेन्द्र सिंह रावत, आशा चैहान मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *