लैंसडाउन को पर्यटन क्षेत्र के रूप मेंं किया जाएगा विकसित-अनुकृति

लैंसडाउन को पर्यटन क्षेत्र के रूप मेंं किया जाएगा विकसित-अनुकृति

 

एनसीपी न्यूज़। लैंसडाउन। विधानसभा मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे वैसे चुनावी गर्मी परवान चढ़ रही है। लैंसडौन में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के पुत्र और कांग्रेसी नेता मनीष खंडूरी ने कांग्रेस उम्मीदवार अनुकृति गुसाई के पक्ष में लैंस डाउन बाजार में जनसंपर्क कर अनुकृति गुसाईं के पक्ष में मतदान करने की आम जनता से अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष खंडूरी ने कहा कि पूरे प्रदेश और लैंसडौन के अंदर परिवर्तन की लहर है। आम जनता भाजपा की कार्यशैली से नाराज हैं। 14 फरवरी के दिन प्रदेश से भाजपा की विदाई तय हो जाएंगी। इस अवसर पर अनुकृति गुसाईं  ने कहा के उनका विजन साफ है वह लैंसडाउन को पर्यटन क्षेत्र के रूप मेंं विकसित करेंगी। कहा की पिछले 10 वर्षों से भाजपा विधायक ने कोई विकास नहींं किया है इसलिए जनता इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उनको विजयी बनायेगी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *