लैंसडाउन वन प्रभाग की एसओजी टीम ने कौड़िया चेक पोस्ट से पकड़ा अवैध डंपर- सीज़
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग की एसओजी टीम ने बुधवार देर रात एक रेत से भरे डम्पर को उचित दस्तावेज न होने के कारण सीज़ कर दिया। एसओजी प्रभारी संजय सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कौड़िया चेक पोस्ट पर एक डम्पर बिना उचित दस्तावेजों के चल रहा है। उन्होने मय टीम के साथ चेक पोस्ट पर उसको रुकने के लिए कहा लेकिन वह नही रुका। टीम द्वारा कोटद्वार रेंज को सूचित किया गया जिसके बाद कोटद्वार रेंज अधिकारी विपिन चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे। उनकी टीम व अन्य द्वारा डम्पर को काबू किया गया। लेकिन ड्राइवर डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। टीम द्वारा डम्पर को मौके से पकड़ कर कोटद्वार रेंज में खड़ा कर दिया गया है। टीम द्वारा डंपर मालिक के खिलाफ चालानी कार्यवाई की जा रही है।
