मजदूर दिवस पर लायंस क्लब डिग्निटी ने बांटी टी-शर्ट

मजदूर दिवस पर लायंस क्लब डिग्निटी ने बांटी टी-शर्ट

एनसीपी न्यूज़/कोटद्वार। मजदूर दिवस के अवसर पर लायंस क्लब डिग्निटी द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर गरीब मजदूरों को लगभग 100 टी-शर्ट वितरित की गई। क्लब सदस्यों ने बद्रीनाथ मार्ग, पुलिस स्टेशन, नजीबाबाद रोड पर काम कर रहे श्रमिकों को टी-शर्ट वितरित करते हुए उन्हें मज़दूर दिवस की बधाई दी।

क्लब के सचिव रोहित बट्टा ने बताया कि क्लब द्वारा हमेशा यह प्रयास किया जाता है कि जरूरतमंद लोंगों की मदद की जा सके। मज़दूर दिवस पर क्लब द्वारा यह छोटा सा प्रयास किया गया। भविष्य में भी क्लब द्वारा जरूरतमंद लोंगों की मदद करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर एसके खट्टर, कोषाध्यक्ष राजीव मैनी, प्रशांत रस्तोगी, आशीष अग्रवाल, हितेश गोयल आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *