मेथोडिस्ट चर्च में “कॅरोल सिंगिंग” की हुई शुरुआत

मेथोडिस्ट चर्च में “कॅरोल सिंगिंग” की हुई शुरुआत

एनसीपी न्यूज़। गुरुवार से पटेल मार्ग स्थित  मेथोडिस्ट चर्च कोटद्वार द्वारा प्रभु येशु के जन्मोत्सव से पूर्व जन्मोत्सव की खुशियों को आपस मे बाँटने हेतू, जन्मदिन के गीतों को,भजनो को मसीही समाज के प्रत्येक घरो मे सुनाने की शुरुआत की गयी, जिसको “कॅरोल सिंगिंग ” कहा जाता है ।  जिसमे, सहायक पादरी श्री. विकास कुमार, व वालंएंटर श्री, अनिल खेमान, प्रवीण मैसें, व श्री आशीष सिंह की सरहनीय भूमिका रही, तथा, बच्चों ने जिसमे आदि, हर्ष मेस्सी, सिमोन, प्राची, प्रगति, व एम. वाइ. एफ अध्यक्ष कुमारी तान्या, सेक्रेटरी, मनीष सिंह,आराधना, संजना, अमोन, अनोश आदि लोग शामिल रहे। इस अवसर पर  पादरी डॉ सी एम दानिएल नेे बताया की क्रिसमस की तैयारी चर्च मे जोर शोर से चल रही है। बताया कि क्रिसमस बॉक्स मे दान डालकर बच्चों की भजन मंडली को श्री अनिल जेकब, व श्री वीरू मिल्टन ने प्रोत्साहित किया।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *