मेथोडिस्ट चर्च में रही संगीत कार्यक्रमों की धूम

मेथोडिस्ट चर्च में रही संगीत कार्यक्रमों की धूम

एनसीपी न्यूज़। क्रिसमस कार्यक्रमों के तहत सोमवार को पटेल मार्ग  स्थित  मेथाडिस्ट चर्च में विभिन्न संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सोलो कैटेगरी में मनस्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम, मे हेरिटेज अकादमी स्कूल के बच्चों के अलावा के महिला संगठनों व युवााओं ने हिस्सा लिया, नजीबाबाद के ECI चर्च के जवानों ने भी प्रतिभाग किया, तथा प्रार्थना घर चर्च ने भी हिस्सा लिया। जिसमे दिल्ली माउंट कारमेल स्कूल के म्यूजिक टीचर,  अभिषेक कुमार सीनियर जज, तथा प्रोजेक्ट हेल्प संस्था के डायरेक्टर श्री अमित समुएल, लय और ताल व पास्टर एम्मानुल रुद्रा थीम जज रहे।

जन्मोत्सव के गीतों की प्रस्तुतियों मे ग्रुप केटेगरी मे प्रथम स्थान हेरिटेज अकादमी के बच्चों ने बाजी मारी, तथा द्वितीय स्थान MYF, व तृतीय स्थान, WSCS का रहा।

सोलो – सोलो केटेगरी मे भी हेरिटेज अकादमी स्कूल की छात्रा – मनस्वी ने आवाज का जादू बिखेरा, प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान के लिए MYF की ओर से स्वर्णिमा मेस्सी व अनोश जोशी मे बराबरी रही तृतीय स्थान शीला डंगवाल का रहा।

डुएट- इस केटेगरी मे भी हेरिटेज अकादमी की दो छात्राओं साक्षी व सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, व द्वितीय हेमंत व दीपा रहे, तृतीय स्थान शीला डंगवाल व अंजू खेमान का रहा
ECI चर्च नजीबाबाद को कांसोलेशन दिया गया।

म्यूजिक कमेटी के चेयरपर्सन श्री जैकसन मनी व बॉबी मेस्सी, व हर्ष मेस्सी का संगीत संयोजन अति महत्वपूर्ण रहा, आशीष सिंह व अमोन सिंह ने साउंड व्यवस्था की। कार्यक्रम के अंत मे पादरी डॉ सी एम दानिएल ने कहा कि सभी प्रस्तुतिया अविस्मरणीय थी, संगीत मे सही सुरों व ताल का लगाने वाला ही विजेता होता है, अतः इसको सिर्फ कॉम्पीटिशन की भावना से ही ले। वही मनीष सिंंह ने अपने उपदेश में कहा कहा कि समाज में सभी लोगों को एक दूसरेे से प्रेेम पूर्व व्यवहार करना चाहिए।  सहायक पादरी  विकास कुमार द्वारा प्रार्थना कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *