मोदी ने दाना सयाणा, दीदी-भुलि के जरिए जोड़ा रिश्ता

मोदी ने दाना सयाणा, दीदी-भुलि के जरिए जोड़ा रिश्ता

एनसीपी न्यूज़। देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रदेश को 18 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की  सौगात दी। इनमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का शिलान्यास तथा 120 मेगावाट के व्यासी हाइड्रो प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक खूबसूरत कविता के जरिए उत्तराखंड की महिमा बखान करते हुए कहा कि वे यहां आकर धन्य हो जाते हैं। इसके अलावा गढ़वाली में संबोधन की शुरुआत करके सभी का ध्यान खींचा।

संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का सबि दाना सयणों, दीद भुल्यूं, चची बोडियों अर भै भैण्यों थैं मेरु प्रणाम। आप सब कुशल होलाष मी आप थैं सेवा लगौणु छौं, स्वीकार करा। यानी पीएम ने पर्वतीय अंचलों में सभी रिश्तों का अभिवावदन किया।

संबोधन के अंत में पीएम ने उत्तराखंड को लेकर शानदार तरीके से अपने भाव व्यक्त किए। पीएम ने कहा कि वे जब भी यहां आते हैं वे धन्य हो जाते हैं। पीएम ने गंगा की अंजलि, मंडुए के स्वाद, पहाड़ के लोगों की शालीनता औऱ वीरता का जिक्र किया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *