नरेंद्र सिंह नेगी को मिली डॉक्ट्रेट की उपाधि, HNB ने दी उपाधि

नरेंद्र सिंह नेगी को मिली डॉक्ट्रेट की उपाधि, HNB ने दी उपाधि

 

एनसीपी न्यूज़। हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय के नौंवे दीक्षांत समारोह में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने भी शिरकत की। जनरल रावत ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को नौकरी ढूंढने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहिए। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग करते हुए डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को बधाई दी।

कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित हुए एसएनबी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में कुल 3816 छात्र छात्राओं को डिग्री दी गई।  जनरल विपिन रावत ने इस दौरान पीजी में करीब 60 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए। जिसमें से 51 छात्राएं शामिल हैं। इसमें विवि से सम्बद्ध 118 कॉलेज और विवि के तीनों परिसरों के टॉपर शामिल हैं।

जॉब गिवर बनें पहाड़ के युवा: CDS रावत

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय से पढ़े बच्चे जॉब ढूंढने वाले न बने, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि चीन-नेपाल सीमा से सटे होने की वजह से उत्तराखंड में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हमें कोशिश करनी होगी कि हमारे सीमावर्ती गांव खाली न हों। वहां से पलायन रुके। इसके लिए हेल्थ, एजुकेशन, सड़क आदि की व्यवस्था सीमा से सटे गांवों तक पहुंचानी भी जरूरी है। जनरल रावत ने कहा कि यूनिवर्सिटी के कुछ कोर्स हैं जिनकी सेना को जरूरत है। कहा कि उन्हें विश्वास है गढ़वाल विवि एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएगा।

नरेंद्र सिंह नेगी बने ‘डॉक्टर’

दीक्षांत समारोह का मुख्य आकर्षण लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी रहे। उन्हें यूनिवर्सिटी की तरफ से लोक कला औऱ संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर (डी.लिट.) स सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि उनको सम्मानित कर गढ़वाल विश्वविद्यालय ने गढ़वाली लोकभाषा का सम्मान किया है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *