पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में ठिठुरन, दो दिन तक जारी रहेगा मौसम का सर्द मिजाज

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में ठिठुरन, दो दिन तक जारी रहेगा मौसम का सर्द मिजाज

एनसीपी न्यूज़। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है । उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत पहाड़ों की सभी ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हैं। बर्फीली हवाओं से मैदानी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में बादलों के बीच बारिश व बर्फबारी जारी रह सकती है। कुछ इलाकों में शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार रात को उराखंड में सभ ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। उत्तरकाशी में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। चमोली में बद्रीनाथ धाम में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। रुद्रप्रयाग के चोपता में भी हिमपात से ठंड बढ़ गई है। औली में भी टूरिस्ट बर्फबारी का मजा लेते दिखे। केदारनाथ, तुंगनाथ, मध्यमेश्वर, चंद्रशिला, सारी, देवरियाताल, चोपता, कार्तिक स्वामी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़ में मुनस्यारी हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली आदि ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर हल्द्वानी में हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। मैदानों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *