पूर्व मंत्री नेगी व महापौर ने दी नव वर्ष की बधाई

पूर्व मंत्री नेगी व महापौर ने दी नव वर्ष की बधाई

एनसीपी न्यूज़। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने अंग्रेजी माह के नये साल के आगमन के मौके पर बाजार भ्रमण करते हुए लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाऐं दी है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर ने बद्रीनाथ मार्ग, गोखले मार्ग, मालिनी मार्केट, झंडाचौक, गंगादत्त जोशी मार्ग, कच्ची आढत, आमपडाव  सहित रोडवेज बस स्टेशन बाजार में लोगों से मुलाकात करते हुए उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाऐं दी है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, प्रीति सिंह, कविता भारती, विजय माहेश्वरी, अंकुर भंडारी, हेमचंद्र पंवार, अमित चौहान सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *