प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फ़ैसला

देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में सख़्ती की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को सख़्ती बरतने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फ़ैसला किया गया है। राज्य की सीमाओं पर पूरी गम्भीरता से चैकिंग की जाएगी। प्रदेश में आने वाले दूसरे राज्यो के लोगो को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना अनुमति नही दी जाएगी। उत्तराखण्ड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिये पिछली बार के पोर्टल को पुनः एक्टिव किया जाए। घर लौटने पर प्रवासियों के लिये होम क्वारेंटाईन अनिवार्य किया जाएगा । कहा कि कोशिश की जाए कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी और अन्य फ्रंटलाईन वर्कर्स संक्रमित न हों,  इसके लिए सभी तरह की सावधानी बरती जाए।टीकाकरण में और तेजी लाने का भी निर्णय लिया गया है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *