पुंछ में उत्तराखंड के 2 जवान शहीद, दशहरे पर पसरा मातम

पुंछ में उत्तराखंड के 2 जवान शहीद, दशहरे पर पसरा मातम

 

एनसीपी न्यूज़।  सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए बड़ी बुरी खबर है। आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि के दो जवान शहीद हो गए हैं। सेना के पीआरओ ने राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगम्बर सिंह की शहादत की पुष्टि की है।  योगम्बर सिंह चमोली तथा विक्रम सिंह नेगी टिहरी जिले के निवासी थे। दोनों जवान 17वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे।

दरअसल जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मेंढर सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ कल से इनकाउंटर चल रहा है। घात लगाकर छुपे 4 आतंकियों के सफाए के लिए सेना ऑपरेशन में जुटी है। कल शाम आतंकियों की गोलीबारी में राइफलमैन योगम्बर सिंह और राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्होंने आज दम तोड़ दिया।

रायफलमैन योगंबर सिंह चमोली जिले के संकरी गांव निवासी तथा 26 वर्षीय राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी टिहरी जिले के नरेंद्रनगर तहसील के विमन गांव के रहने वाले थे। दोनों जवानों की शहादत की खबर से देवभूमि में मातम पसरा है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *