राजपथ पर दिखेगी डोबरा चांठी पुल, टिहरी डैम की झलक

राजपथ पर दिखेगी डोबरा चांठी पुल, टिहरी डैम की झलक

एनसीपी न्यूज़। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली परेड में इस बार भी देवभूमि उत्तराखंड की  झांकी दिखेगी। इस बार धार्मिक आस्था के साथ विकास के प्रतीकों को भी  दिखाया जाएगा। आज होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी में बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के मंदिर के साथ साथ डोबरा चांठी पुल और टिहरी डैम की झलक देखने को मिलेगी।

देवभूमि उत्तराखंड की झांकी में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब को सबसे आगे रखा गया है। इसके बाद टिहरी बांध फिर डोबरा चांठी पुल और इसके बाद करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र भगवान बद्रीविशाल के मंदिर को दर्शाया जाएगा। कुमाऊं सांस्कृतिक लोककला दर्पण लोहाघाट चंपावत के 16 लोगों का सांस्कृति दल झांकी के साथ चलता नजर आएगा।

राजपथ पर कब-कब दिखी उत्तराखंड की झांकी

राज्य गठन के बाद से अब तक 12 बार उत्तराखंड की झांकी का चयन हो चुका है।

2003 में फूलदेई

2005 में नंदा राजजात यात्रा

2006 में फूलों की घाटी

2007 में कार्बेट नेशनल पार्क

2009 में साहसिक पर्यटन

2010 में कुंभ मेला

2014 में जड़ी बूटी

2015 में केदारनाथ धाम पुनर्निमाण

2016 में रम्माण लोकनृत्य

2018 में ग्रामीण पर्यटन

2019 में अनासक्ति आश्रम कौसानी

2021 में केदारनाथ धाम की झांकी नजर आई।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *