रोटरी क्लब ने किया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब ने किया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब के तत्वावधान मे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कोटद्वार में बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे छात्रावास की बालिकाओ को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ• हिमाली अग्रवाल द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सम्बन्धित जानकारी दी गयी ।
विद्यालय परिसर स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ• हिमाली अग्रवाल ने किया । इस अवसर डॉ. हिमाली अग्रवाल ने उपस्थित बालिकाओं को मासिकधर्म के दौरान होने वाले शारीरिक एवं हार्मोनल परिवर्तनों, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म के दौरान आवश्यक सावधानियों, संतुलित आहार तथा समुचित स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया।
रोटरी अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओ को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं सजग बनाना है ।
छात्रावास की वार्डन दीप्ति गुसाईं ने कहा कि यह आयोजन बालिकाओं में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में रोटरी क्लब की सामाजिक उत्तरदायित्व भावना का एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय प्रयास है ।
इस अवसर पर धीरजधर बछवाण , डी पी सिंह व शिक्षिका सीमा रावत ने अपने विचार व्यक्त किए।
इसके पश्चात प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। डॉ. हिमाली अग्रवाल द्वारा छात्राओं की जिज्ञासाओं का सरल, वैज्ञानिक एवं संतोषजनक ढंग से समाधान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को फलो का वितरण किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सार्थक, ज्ञानवर्धक एवं प्रभावी रहा। छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव सुश्री वीना रावत ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, सचिव सुश्री वीना रावत, श्रीमती ऊषा अग्रवाल, डी पी सिंह, धीरजधर बछवाण, गोपाल बंसल, शरतचन्द गुप्ता , विपिन बक्शी, विजय कुमार माहेश्वरी, वार्डन दीप्ति गुसाईं, शिक्षिका सीमा रावत इत्यादि रोटरी सदस्य, शिक्षिकाए व बालिकाए उपस्थित थी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *