सतपुली तहसील के कुरख्याल ग्राम में एक साथ 51 लोग कोरोना संक्रमित, हड़कंप

एनसीपी न्यूज़।  पौड़ी जिले के सतपुली तहसील के तहत कुरख्याल ग्राम में एक साथ 51 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

एसडीएम सतपुली के मुताबिक पट्टी गुराड़स्यूं-3 की ग्रामसभा कुरख्याल में कुछ लोगों ने बुखार और तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। जिसके बाद 11 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम सभा में मास सैम्पलिंग कराई थी। विभाग को 14 मई को मिले नतीजों में ग्रामसभा के 51 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इससे जहां ग्रामीणों में हड़कंप मचा है, वहीं प्रशासन ने संपूर्ण ग्राम क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है। गांव से बाहर जाने या किसी भी व्यक्ति के गांव में आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी  सतपुली तहसील के अंतर्गत ही ग्राम बन्दूण में 31 लोग एक साथ संक्रमित पाए गए थे। चमोली जिले के ग्राम डूंगरी, में भी 41लोग संक्रमित पाए गए थे। चमोली के ही पोखरी ब्लॉक के ग्राम सरनाचारी में भी 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *