सेक्स रैकेट चलाने वाले स्पा सेंटर का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

सेक्स रैकेट चलाने वाले स्पा सेंटर का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़।  राजधानी में स्पा सेंटर देह व्यापार का अड्डा बनते जा रहे हैं। देहरादून पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट  चलाने वालों का भंडाफोड़ किया है। इस केस में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देहरादून के जीएमएस रोड पर संचालित एक स्पा सेंटर सेक्स रैकेट संचालित करते हुए पकड़ा गया पुलिस ने इस दौरान स्पा सेंटर संचालिका, एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा है। जिनकी डिटेल रजिस्टर में नहीं थी। स्पा सेंटर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के लिए डीबीआर नहीं लगाई गई थी। अन्य महिला व पुरुष को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

थाना पटेल नगर प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि एक स्पा सेंटर की संचालिका द्वारा पूछताछ में बताया कि वह अपने पति के साथ पिछले एक साल से स्पा सेंटर का संचालन कर रही है. वह अपने पति के साथ मिलकर गरीब, मजबूर लड़कियों व महिलाओं को जबरन देह व्यापार करवाती आ रही है।

पकड़ी गई संचालिका ने बताया कि जिस्मफरोशी से हुई कमाई का आधा हिस्सा लड़कियों को देती थी। ग्राहकों से भुगतान ऑनलाइन व कैश के माध्यम से किया जाता था। किसी को शक न हो इसलिए लड़कियों को बदल-बदल कर काम पर रखा जाता था।

पिछले दिनों भी पुलिस की छापेमारी में कई स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वालों का भंडाफोड़ हुआ है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *