टिहरी में अतिवृष्टि से मलबे में दबे घर

टिहरी में अतिवृष्टि से मलबे में दबे घर

 

 एनसीपी न्यूज़।  टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मेड गांव में आज तड़के जोर आवाज के साथ अतिवृष्टि हुई। भला हो कि आवाज सुनकर सभी लोग नींद से जग गए और उनकी जान बच गई। घटना तड़के चार बजे की बताई जा रही है।

सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ घर मलबे में दबे हैं। गांव के भगवत सिंह ने बताया कि आज सुबह तेज आवाज आने पर उन्होंने ग्रामीणों को जगाया। जिससे कई लोगों की जान बच गई। नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *