ट्रिपल राइडिंग कर रहे स्कूली छात्रों के वाहन सीज, ट्रैफिक पुलिस ने किए कुल 15 चालान

ट्रिपल राइडिंग कर रहे स्कूली छात्रों के वाहन सीज, ट्रैफिक पुलिस ने किए कुल 15 चालान

एनसीपी न्यूज़। जनपद में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के चलते कोटद्वार स्थित झंडा चौक में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रेफिक इंस्पेक्टर कोटद्वार शिव सिंह व ट्रांसपोर्ट अधिकारी अभिलाष गैरोला द्वारा प्रतिभाग किया गया। संयुक्त चेकिंग अभियान में ट्रिपल राइडिंग, रेड लाइट जंप, बिना हेलमेट अन्य के तहत चालान किए गए।

चैकिंग अभियान में संयुक्त टीम द्वारा कुल 15 चालान किये , जिसमें बिना हैलमेट 08, बिना सीट बेल्ट के 01, रेड लाइट जंप 01, डीएल सस्पेंशन 08 किए गए जबकि एक वाहन सीज करने की संस्तुति की गयी। वहीं इस दौरान स्कूली छात्र जो ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे उनका वाहन भी सीज किया गया।

वहीं ट्रैफिक पुलिस के सीओ विभव सैनी का कहना है कि कोटद्वार में लगातार बिना ड्राइविंग लाइसेंस के स्कूली छात्र स्कूटी व बाइक चलाते हैं जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि विभाग का लक्ष्य ऐसे नाबालिक छात्र -छात्राओं को स्कूटी व बाइक चलाने से रोकना है जिससे उनके व अन्य लोगों के साथ कोई दुर्घटना ना हो सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने नाबालिक बच्चों को स्कूटी व बाइक ना दे जिससे उनका जीवन सुरक्षित रह सके।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *