उज्जैन के महाकाल मंदिर में कैसे पकड़ा गया उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे, देखिए विडियो

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड क्रीमिनल विकास दुबे को पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास ने पिछले सप्ताह खुद को पकड़ने पहुंची पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर आठ पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था।

यह भी पढ़ें : गांव आए तो बिछा देंगे लाशें’ थाने फोन करके विकास दुबे ने दी थी पुलिस को धमकी

महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में सावन में रोजाना इन दिनों करीब 7-8 लोग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास दुबे गिरफ्त में आने के बाद किसी भी तरह की बदमाशी नहीं की। उसने भागने की भी कोशिश नहीं की। विकास दुबे को जिन कर्मचारियों ने पकडा है उनके पास कोई हथियार नहीं था।

यह भी पढ़ें : विकास दुबे बिकरू गांव में लगाता था अदालत, फैक्ट्रियों पर चलता था, हिला देंगे दबंगई के किस्से

पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस विकास दुबे को लेकर जा रही थी तब भी वह चिल्ला रहा था कि मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला। वीडियो में दिख रहा है कि जब विकास दुबे यह चिल्ला रहा था, तब वहां मौजूद एक पुलिस वाले ने एक थप्पड़ भी जड़ दिया था।

विकास के इस प्रकार उज्जैन जाकर भीड़ भाड़ में खुद को विकास दुबे बताने से साफ पता चलता है कि यूपी पुलिस के ताबड़तोड़ एन्काउंटर के बाद उसे भी अपने मारे जाने का डर सता रहा था। विकास दुबे भीड़ के बीच में खुद को सुरक्षित मान रहा था। बता दें कि उसके तीन साथियों को पुलिस ने पिछले 24 घंटों में हमीरपुर, कानपुर और इटावा में ढेर कर दिया है। 

      

     

from India TV 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *