उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षायें रद्द

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षायें रद्द

 

एनसीपी न्यूज़। कोरोना के कारण CBSE की 12 वीं की परीक्षाएं रद्द होने के बाद उत्तराखंड बोर्ड  की 12 वीं की भी परीक्षा रद्द कर दी गई है। शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने जानकारी दी है कि छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के मुताबिक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा और बचाव हेतु उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यानी इस वर्ष 12वीं में कोई छात्र फेल नहीं होगा। शिक्षा मंत्री ने कल कहा था कि प्रधानमंत्री ने देश की परिस्थिति को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार भी छात्र और शिक्षक हित में जो होगा जल्द ही उस पर निर्णय लेगी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *