उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

 

एनसीपी न्यूज़।  खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। वह राज्य के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।

शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। पहले शनिवार की शाम ही पुष्कर सिंह धामी नए सीएम के रूप में शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

शनिवार तीन बजे देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के दौरान सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई। शुरुआती दौर में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम कहीं भी चर्चा में नहीं था।

इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने मुझे जनता की सेवा का मौका दिया। जनता के जो भी मुद्दे हैं उनका समाधान किया जाएगा। कहा कि हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है। वह इस भरोसे पर खरे उतरेंगे।

बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे।
 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *