उत्तराखंड में जल्द खुलेगा नौकरियों का पिटारा

उत्तराखंड में जल्द खुलेगा नौकरियों का पिटारा

 

एनसीपी न्यूज़। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए जल्द तीन नई भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले 15 दिनों में यह भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जल्द ही अग्निशमन विभाग में हेड कांस्टेबल के करीब 200 पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। इसके अलावा सांख्यिकी विभाग में करीब 100 पदों पर भर्ती भी निकाली जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के करीब 50 पदों पर भर्ती निकलने जा रही है।

इन तीनों भर्तियों की सिफारिश (अधियाचन) आयोग को प्राप्त हो चुकीं हैं। इनका अध्ययन करने के बाद नोटिफिकेशन तैयार किया जा रहा है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इसी महीने भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। चूंकि राज्य सरकार ने समूह-ग की सभी भर्तियों के आवेदन का शुल्क माफ किया है, इसलिए इन भर्तियों के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *