वन मंत्री डॉ हरक सिंह के कैंप कार्यालय में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

वन मंत्री डॉ हरक सिंह के कैंप कार्यालय में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। देश के पहले चीफ ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 वीर सैनिको की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो जाने पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिक ने जनरल रावत और शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की जनरल रावत को याद करते हुए बेहद भावुक माहौल में कार्यकर्ताओं ने कहा जनरल रावत के नेतृत्व में भारत की तीनों सेनाये मजबूती से भविष्य के लिए अपने शत्रुओं से निपटने के लिए तैयार हो रही थी। जनरल रावत पर्वत पुत्र थे जो हमेशा पहाड़ के विकास के बारे में सोचते थे। जनरल रावत जब कभी भी उत्तराखंड के दौरे पर आते तो यहां की सीमाओं की सुरक्षा के बारे में अपने विचार सरकार को बताते थे। जनरल रावत उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने पर भी जोर देते थे । इसके लिए उन्होंने आर्मी की इनलाइन को बढ़ाने पर विचार करने के लिए भी आश्वासन दिया था। ताकि बॉर्डर क्षेत्र में पर्यटन के लिए अधिक क्षेत्र मिल सके वहां अधिक सैलानी आएंगे तो लोगों की आजीविका का साधन भी बढ़ेगा जिससे खुद ब खुद पलायन को रोकने में मदद मिल सकेगी। इस प्रकार से वह उत्तराखंड के बारे में चिंतित रहते थे ।श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश नेथानी, जनसंपर्क अधिकारी, कुलदीप रावत osd , धर्मवीर गुसाईं मीडिया प्रभारी ,भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण भट्ट, भुवनेश् खर्कवाल, नगर निगम विधायक प्रतिनिधि राकेश मित्तल, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र कुंडलियां, विधायक प्रतिनिधि अर्चना शर्मा,बृजपाल राजपूत, नामित पार्षद पंकज भाटिया, पूनम खंतवाल ,गौरव जोशी, आशा बलूनी, अमिताभ अग्रवाल, विकास मित्तल ,हरीश खर्कवाल कमलेश कोटनाला ,सुभाष पांडे, नरेंद्र चौहान

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *