वन मंत्री ने ग्वालगढ़ गदेरे में किया पुल का लोकार्पण

वन मंत्री ने ग्वालगढ़ गदेरे में किया पुल का लोकार्पण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार डिग्री कालेज-मवाकोट मार्ग पर ग्वालगढ़ गदेरे में लोनिवि दुगड्डा की ओर से 1.82 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का लोकार्पण मंगलवार को समारोहपूर्वक किया गया।

पुल का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से भाबर के गांवों का स्वरूप बदलेगा और भाबर तक आवाजाही सुगम हो सकेगी। कहा कि सुखरो पुल भीअगले तीन-चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही मालन नदी में भी शीघ्र
ही 300 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले दस दिनों में हल्दूखाता में तैयार विद्युत सब स्टेशन, कण्वाश्रम में जिला ‌योजना सेनिर्मित 5 पर्यटक आवास गृहों, कोल्हूचौड़ में निर्मित आवास गृहों और चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा। कहा कि राज्य योजना से 16 करोड़ की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इन सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम के साथ ही मेडिकल कालेज व केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास भी
इसी माह कराया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता हो चुकी है। कहा कि यदि कोरोना न होता तो सभी कार्य डेढ़ साल पहले पूरे हो गए होते। कहा‌ कि सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य समेत अवशेष कार्यों को भी जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि आचार संहिता के कारण इन कार्यों में कोई रूकावट न हो। बलवंत सिंह भंडारी की अध्यक्षता
में आयोजित कार्यक्रम में लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, एई सुदेश बिंजोला वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, हरि सिंह पुंडीर, उदयसिंह नेगी, किशन सिंह नेगी, राकेश मित्तल, किशन सिंह गुसाईं, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, दाताराम केष्टवाल, प्रमोद केष्टवाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, गोपाल दत्त जखमोला, विमला देवी, कुंती केष्टवाल, मंजू जुयाल, गीता नेगी, विनीता बिष्ट, बीना जोशी, लक्ष्मी देवी, ललिता खंतवाल आदि मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *